झुग्गीवासियों का पुनर्वास प्रबंधन की नैतिक जिम्मेवारी : कुमार

सिटी रिपोर्टर|बोकारो झुग्गी-झोंपड़ी वासी सह फुटपाथ दुकानदार महासंघ के बैनर तले सोमवार को नगर सेवा भवन बोकारो पर प्रदर्शन किया गया। बोकारो इस्पात प्रबंधन के संपदा न्यायालय के अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में किया गया था। प्रदर्शन के माध्यम से महासंघ द्वारा 14 सूत्री मांगपत्र सेल अध्यक्ष के नाम से मुख्य महाप्रबंधक नगर सेवाएं को सौंपा गया। महासंघ के संरक्षक कुमार राकेश ने मांगपत्र सौंप कर शीघ्र समाधान की मांग की। संबोधित करते हुए महासंघ के संरक्षक और आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने कहा कि सेल के अन्य कई शहरों में झुग्गी वासियों और फुटपाथ दुकानदारों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू हैं। उन्हें यहां भी लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने के बाद की जा रही तार की फेंसिंग हटाई जाए या उसमें रास्ता दिया जाए। मीट दुकानदारों, अन्य दुकानदारों और प्रभावित झुग्गी वासियों का पुनर्वास प्रबंधन की नैतिक जिम्मेवारी है। प्रदर्शन में महासंघ के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह कुशवाहा, कार्यकारी अध्यक्ष संजय रजक, उपाध्यक्ष सत्येंद्र ठाकुर, लखन महतो, रघुनंदन वर्णवाल, अमित कुमार आदि ने विचार रखे। मौके पर उपाध्यक्ष गोविंद जायसवाल, स्थानीय कमेटियों के पदाधिकारी और सक्रिय सदस्य कैलाश महतो, संजय कुमार साव, अशोक कुमार, प्रशांत कुमार सिन्हा, अमित वर्णवाल, धर्मपाल कुमार, मो. रुस्तम, मुकेश मेहता, इरफान अंसारी आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *