झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को बांटे कंबल:जवाहर नगर कच्ची बस्ती विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष बोले- ठंड के समय ऐसे प्रयास होते रहने चाहिए, लोगों को मिलती है मदद

जयपुर में पारा लगातार गिर रहा है। सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। ऐसे में जरूरतमंदों को राहत देने के लिए जवाहर नगर कच्ची बस्ती विकास संघर्ष समीति ने अभियान चलाकर जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जवाहर नगर कच्ची बस्ती विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष युगल खोडा़ ने बताया कि जगतपुरा अक्षय पात्र दुर्गापुरा ओर अलग-अलग जगह झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को 51 कंबल बांटे गए। वहीं बच्चों को गर्म कपड़े बांटे गए। दीपक मीणा, राज बहादुर, विकास खिंची, नान चौधरी, सुनील मीणा, दीपक सिंह, मंग्या हाडा ने इस कार्य में सहयोग दिया। उल्लेखनीय है कि नये साल पर लोगों ने बढ़चढ़ कर जरूरतमंद लोगों की मदद की। सर्दी को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह लोगों ने कंबल और गर्म कपड़े वितरित किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *