झुमरीतिलैया में अध्यक्ष पद के 7, कोडरमा में 4 और चतरा में 8 ने भरा पर्चा

भास्कर न्यूज | चतरा नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 के अंतर्गत नाम-निर्देशन की प्रक्रिया बुधवार को संपन्न हो गया। आखरी दिन अध्यक्ष पद के लिए 8 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस तरह अध्यक्ष पद के लिए कुल 22 प्रत्याशियों ने 34 सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए 91 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। अंतिम दिन तक वार्ड सदस्य पद के लिए नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 01 से 22 तक कुल 91 प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने नामांकन पत्र निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किए गए। इस प्रकार नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई। नगर परिषद क्षेत्र में कुल 22 वार्ड हैं, जहां नगर परिषद अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों का प्रत्यक्ष निर्वाचन गैर-दलीय आधार पर संपन्न कराया जाएगा। वार्ड 13 से केवल एक ने किया नामांकन वार्ड संख्या 13 में मात्र एक प्रत्याशी माया देवी नामांकन किया है। यदि इनका नामांकन पत्र सही पाया गया, तो माया देवी निर्विरोध निर्वाचित हो सकती है। भास्कर न्यूज | कोडरमा नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले के शहरी क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद झुमरी तिलैया व नगर पंचायत कोडरमा में नामांकन के अंतिम दिन भी अध्यक्ष व वार्ड सदस्य पद के लिए भारी गहमागहमी देखने को मिली। दोनों निकायों के नामांकन स्थलों पर दिनभर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भीड़ लगी रही। ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और जुलूस के साथ प्रत्याशी शहर के मुख्य मार्गों व धार्मिक स्थलों का भ्रमण करते हुए नामांकन स्थल पहुंचे और फिर अपने प्रस्तावकों के साथ निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया। झुमरी तिलैया नगर परिषद अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए कुल सात अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया, जिनमें मुकेश कुमार, पंकज बरनवाल, नारायण बर्णवाल, महावीर यादव, बंधन यादव, राजेंद्र यादव और मोइन खातून शामिल हैं। इसके साथ ही 28 वार्डों के लिए अंतिम दिन 34 प्रत्याशियों ने वार्ड सदस्य पद पर नामांकन किया। नगर पंचायत कोडरमा के लिए अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए चार अभ्यर्थियों दामोदर कुमार, महेंद्र प्रसाद, नगीना पासवान एवं कालीचरण दास ने नामांकन दाखिल किया। इस तरह नगर पंचायत कोडरमा में अध्यक्ष पद के लिए अब तक कुल 10 से अधिक अभ्यर्थी चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। वार्ड संख्या 1 से 7 तक अंतिम दिन 15 नामांकन हुए, जिससे इन वार्डों में नामांकन की संख्या 29 पहुंच गई है। 36,562 वोटर करेंगे मतदान बता दें कि चतरा नगर परिषद क्षेत्र में कुल 35,562 मतदाता हैं, जिनमें 17,525 पुरुष तथा 18,037 महिला मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन कार्य के सफल संचालन के लिए 22 वार्डों में कुल 42 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जो 26 मतदान केंद्र भवनों में संचालित होंगे। नामांकन पत्रों की जांच आज होगी नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरुवार को नाम निर्देशन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की जाएगी। 6 फरवरी तक अभ्यर्थी अपराह्न 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके पश्चात 7 फरवरी को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *