झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद एक व्यक्ति की मौत
बिजुरी। नगर में संचालित हनुमान मंदिर चौराहे के बगल में इंद्रपाल राठौर झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक जाकर चंदू प्रजापति व्यक्ति इलाज करने गया था इस दौरान चंदू प्रजापति एक नगर पालिका कर्मचारी जो टैंकर ड्राइवर था आज दिनांक 16 तारीख को इंद्रपाल राठौर की क्लीनिक गया हुआ था इलाज करने के दौरान उससे अच्छी मोटी दवा के नाम पर रकम लिया गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाती है तभी इंद्रपाल राठौर जो झोलाछाप डॉक्टर है इलाज सही ढंग से नहीं कर पाया उसकी वजह से आज एक व्यक्ति की मौत हो जाती है इंद्रपाल राठौर तत्काल अपनी क्लीनिक से उसे बिजुरी सामुदायिक स्वास्थ्य बिजुरी में रेफर कर देता है तब तक उसे व्यक्ति की जान जा चुकी होती है चंदू प्रजापति के परिवार वाले उसे सरकारी हॉस्पिटल ले जाते समय उसकी जान चली गई सरकारी अस्पताल के डॉक्टर से बातचीत की गई किसी बात का जवाब नहीं दिया गया इसे हम क्या माने किसके संरक्षण में चल रहा है झोलाछाप डॉक्टरों की क्लीनिक न जाने कितने मासूम की जान चली गई स्वास्थ्य विभाग क्या कर रही है जो झोलाछाप डॉक्टरों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।


