झौपड़ा में बिजली पावर हाउस की मांग, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

चौथ का बरवाड़ा | तहसील क्षेत्र के झौपड़ा ग्राम पंचायत के किसानों और ग्रामीणों ने क्षेत्र में बिजली पावर हाउस की मांग को लेकर जिला कलेक्टर, बिजली निगम के उच्च अधिकारियों एवं उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि झौपड़ा पंचायत मुख्यालय पर बिजली पावर हाउस नहीं होने के कारण क्षेत्र में बिजली की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने अधिकारियों को अवगत कराया कि झौपड़ा सहित आसपास के गांव सिरोही, बगीणा, नाहरी और झरकुंड में भी पावर हाउस की सुविधा नहीं है। इसके चलते कृषि कार्यों के लिए समय पर बिजली उपलब्ध नहीं हो पाती, जिससे किसानों को सिंचाई और फसल उत्पादन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने के दौरान अजय मीणा, जगदीश मीणा, रूपचंद अंकित सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *