टंकी के सैंपल लेकर रिपोर्ट ओकेजहां गंदा पानी वहां से सैंपल नहीं

इंदौर में गंदे पानी से मौत के बाद शहर में पानी संबंधी समस्या के लिए अपर आयुक्तों से लेकर पीएचई के अधिकारी मैदान में उतर चुके हैं। वे जहां जा रहे हैं। वहां पानी बिल्कुल साफ मिल रहा है। पानी के सैंपल भेजे जा रहे हैं उनमें कोई कमी नहीं मिल रही। रिपोर्ट ‘ओके’ की अधिकारी प्रचारित करा रहे हैं। जबकि वार्ड-12 स्थित लाइन नंबर-3 में एक सप्ताह से बदबूदार पानी आ रहा है। यहां की निवासी सुजाता लांबा का कहना है कि एक सप्ताह से पूरी कॉलोनी में गंदा, बदबूदार पानी आ रहा है। सैंपल लेना तो दूर, कोई ठीक करने तक की सुध नहीं ले रहा है। वहीं अपर आयुक्त प्रदीप सिंह तोमर ने रविवार को जलालपुर स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। शनिवार को उपयंत्री शंभू दयाल श्रीवास्तव, शिवानंद सहाय एवं सहायक केमिस्ट विनोद सिंह ने लश्कर की टंकियों के जल की सैंपलिंग की। साथ ही निर्धन नगर ,चेतकपुरी ,माधव नगर की टंकियों से पानी के सैंपपल लैब भेजे। सभी स्थानों पर जांच रिपोर्ट सही मिली। सहायक यंत्री बोले- सैंपल की जांच में रिपोर्ट ठीक
पीएचई विभाग के सहायक यंत्री शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को विभिन्न स्थानों पर पानी के सैंपल लेकर जांच कराई गई। सभी रिपोर्ट ठीक है। कंट्रोल रूम बना… 2646624 पर करें गंदे पानी की शिकायत
शहर में गंदे एवं दूषित पेयजल से संबंधित बढ़ती शिकायतों के समाधान के उद्देश्य से मोतीमहल में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। यह कंट्रोल रूम गंदे अथवा दूषित पेयजल की शिकायत दर्ज कराने के लिए टेलीफोन नंबर 0751-2646624 जारी किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *