कवर्धा| शहर के गंगानगर क्षेत्र में पानी टंकी के पास सड़क पर गंदा पानी बहने से परेशानी बढ़ गई है। टंकी से हो रहे रिसाव के कारण पानी सड़क पर फैल रहा है, जिससे सड़क की हालत खराब होने लगी है। यह समस्या पिछले कई दिनों से बनी हुई है। पानी टंकी से रिसकर सीधे सड़क पर आ रहा है। नाली व्यवस्था सुचारू नहीं होने के कारण वहीं जमा हो जाता है।


