बालोद| ग्राम अरकार में रोमेन्द्र ठाकुर ने कोमल देवांगन की पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार कोमल देवांगन ने जानकारी दी है कि बुधवार को धान मंडी के पास दुकान में चाय पीने बैठा था। इस दौरान रोमेन्द्र ठाकुर और प्यारे साहू दोनों एक-दूसरे से किसी बात को लेकर विवाद कर रहे थे। समझाइश देने पहुंचा तो रोमेन्द्र ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से गाल, कनपट्टी के पास मारपीट की। कुछ देर बाद रोमेन्द्र अपने घर से लोहे का टंगिया लाकर मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी बेटे डेमन देवांगन एवं परिचित के मुकेश सोनबेर, मितेश साहू को देकर रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा। सनौद थाने में रोमेन्द्र ठाकुर के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


