पाटन | टंडवा में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र के अयोध्या में प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वार्षिक समारोह के उपलक्ष्य में 24 घंटे का जय सिया राम, जय जय सिया राम अखंड कीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के पूर्णाहुति के समय पाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार झा भी मौके पर उपस्थित हुए। बीडीओ ने सभी पुजारी, पंडित, जजमान और कलाकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।


