टटेंगा स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी

जेवरतला रोड | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टटेंगा में गणतंत्र दिवस पर प्राचार्य आरके देवांगन ने ध्वजारोहण किया। मुख्य कार्यक्रम में प्रभात फेरी के बाद आकर्षक मार्च पास्ट हुआ। प्राचार्य ने कहा कि यदि हर व्यक्ति ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्तव्य का पालन करे, तो देश विश्व की महाशक्ति बनने में देर नहीं लगेगी। कार्यक्रम में शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व जनपद पंचायत सभापति टूमन साहू मुख्य अतिथि रहे। सरपंच दीप्ति साहू ने अध्यक्षता की, जबकि पंच तोरण साहू, प्रियंका साहू, कृतिका मानिकपुरी, गैंद लाल देवांगन विशेष अतिथि रहे। विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, जिसमें विशेष रूप से बस्तर मोचो गीत पर सामूहिक नृत्य ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतिभावान छात्रों को अतिथियों द्वारा सम्मानित और मोमेंटो प्रदान किया गया। ग्राम पंचायत भवन में ध्वजारोहण के बाद कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। संचालन छात्रा दामिनी साहू व सुषमा सुधाकर ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *