टर्निंग पर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल

भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम खामतराई मुख्य मार्ग के टर्निंग में डिवाइडर से टकराने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार ग्राम जेवरतला निवासी पंचूराम रावटे ने जानकारी दी है कि सोमवार को चेमन रावटे गांव के देवेन्द्र रावटे और टोमेन्द्र उर्फ भावेश रावटे के साथ बाइक में नवागांव के मंड़ई मेला घुमने गए थे। जहां से तीनों ग्राम जेवरतला रोड घर आ रहे थे। बाइक को चेमन रावटे चला रहा था। पीछे में देवेन्द्र और टोमेन्द्र बैठे थे। ग्राम खामतराई मेन रोड में मोड़ के पास सड़क किनारे गड़ा डिवाइडर में बाइक टकरा गया। जिससे तीनों जमीन में बाइक सहित गिर गए। एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर छोटा भाई गोपाल रावटे और डोमेन्द्र कुमार साहू के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। तीनों को शासकीय अस्पताल देवरीबंगला ले गए। जहां डॉक्टर ने चेमन रावटे को मृत घोषित किया। देवेन्द्र के मुंह, नाक, सिर, कान, पैर में गंभीर चोट लगी थी। देवरी थाने में बाइक चालक के खिलाफ धारा 106(1), 125(ए), 281, 184 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *