टहला में रोड पर लाइन में 4 टाइगर VIDEO:दीवार कूदकर रोड पर आए, बाघिन के तीन शावक एक लाइन में चलते दिखे

सरिस्का के जंगल में टाइग्रेस एसटी 30 अपने तीन शावकों के साथ दीवार कूदकर रोड पर आ गई। सफारी के ट्रैक पर काफी देर तक टूरिस्ट ने एक लाइन में तीन शावक और आगे टाग्रइग्रेस को देखा। ऐसा नजारा टहला रेंज में देखा गया। यहां भी अब टाइगर का कुनबा तेजी से बढ़ा है। जिसके कारण कई बार टाइग्रेस एसटी 30 अपने तीन-तीन शावकों के साथ दिखी है। नेचर गाइड जयप्रकाश छिपी ओर जिप्सी ड्राइवर गणपतराम मीणा ने बताया कि जैसे ही टूरिस्ट की जिप्सी टहला गेट पहुंची तो अचानक टाइग्रेस दीवार कूदती नजर आई और पीछे-पीछे तीन शावक एक लाइन में आ गए। टाइग्रेस ओर उसके तीन शावकों का दीदार कर टूरिस्ट काफी उत्साहित ओर रोमांचित नजर आए। सरिस्का में जब से टाइगर टाइग्रेस और शावकों का कुनबा बढ़ा है तब से लगातार टूरिस्टों को साइटिंग हो रही है। सदर रेंज और टहला रेंज में इन दिनों टाइगर टाइग्रेस की खूब साइटिंग होती है। अब टहला रेंज में एसटी 30 टाइग्रेस ने टूरिस्ट को आकर्षित किया हुआ है। जो आए दिन कहीं न कहीं नजर आ जाती है। यहां देश व विदेश से काफी टूरिस्ट आते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *