अमृतसर| कृष्णा स्क्वेयर-2 की निवासी 75 वर्षीय माता के निधन के उपरांत उनके पुत्र पंकज टांगरी ने माता जी की आंखों को दान करने का पुण्य कार्य किया। यह नेत्रदान पुनर्जोत आई डोनेशन एंड कलेक्शन सेंटर के माध्यम से संपन्न हुआ। गौरतलब है कि पंकज टांगरी इससे पूर्व भी अपनी दादी तथा अपने मामा जी की आंखों को दान कर चुके हैं। इस प्रकार उनका परिवार निरंतर समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहा है। पुनर्जोत आई डोनेशन सेंटर की टीम ने परिवार की इस पवित्र भावना का सम्मान करते हुए पूरे विधिविधान से नेत्र संग्रह की प्रक्रिया को सफल बनाया। इस अवसर पर सेवादार कृपा अरोड़ा ने परिवार को शुक्राना पत्र प्रदान किया। इस मौके पर वरिंदर प्रशार और सोसायटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।


