टांडा मेडिकल कॉलेज में 30 करोड़ की रोबोटिक सर्जरी सुविधा:सीएम ने किया वर्चुअल शुभारंभ, हमीरपुर-चंबा समेत 3 और कॉलेज को मिलेगी सुविधा

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा में रोबोटिक सर्जरी सुविधा का वर्चुअल शुभारंभ किया। खराब मौसम के कारण वे स्वयं कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। इस सुविधा की स्थापना पर 30 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। चमियाणा के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज में यह दूसरी रोबोटिक सर्जरी सुविधा है। सीएम ने घोषणा की कि हमीरपुर, चंबा, नेरचौक और नाहन मेडिकल कॉलेजों में भी चरणबद्ध तरीके से यह सुविधा शुरू की जाएगी। टांडा मेडिकल कॉलेज में जल्द ही पेट स्कैन मशीन स्थापित की जाएगी। आपातकालीन विभाग को मजबूत किया जाएगा। कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की सीटें बढ़ाकर 60 कर दी गई हैं। मेडिकल कॉलेजों में 150-200 नए पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति होगी-सीएम
सीएम ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में 150-200 नए पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति होगी। साथ ही 50 ऑपरेशन थिएटर रेडियोग्राफर के पद सृजित किए जाएंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले चिकित्सकों को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य सुविधाओं में अग्रणी बने। उन्होंने कहा कि गरीब वर्ग को विशेष फायदा मिलेगा और लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *