टाइगर रिजर्व में वन विभाग की गाड़ी पेड़ से टकराई:डिप्टी रेंजर समेत 4 घायल, रेंजर की हालत गंभीर, सागर के निजी अस्पताल में भर्ती

सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में शनिवार को वन विभाग की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार रेंजर, डिप्टी रेंजर समेत दो वनरक्षक घायल हुए हैं। रेंजर को गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और घायलों को रहली अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, टाइगर रिजर्व में बसे ग्राम मुहली से करीब 7 किमी दूर जंगल में घटना हुई है। गाड़ी के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं गाड़ी में सवार रेंजर प्रतीक वावचे (32), डिप्टी रेंजर फूलसिंह रजक (45) और वनरक्षक हरिशंकर मिश्रा (52), शिवप्रसाद पटेल (55) घायल हुए हैं। रेंजर प्रतीक वावचे को गंभीर चोट आई है। डीएफओ समेत अन्य वन अधिकारी अस्पताल पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही घायलों को रहली अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया। घटनाक्रम की सूचना पर डीएफओ समेत अन्य वन अधिकारी अस्पताल पहुंचे। गंभीर घायल रेंजर प्रतीक को सागर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। ‘घायल खतरे से बाहर हैं’
रहली अस्पताल के ड्यूटी डॉ. बसंत नेमा ने बताया कि दुर्घटना में घायल रेंजर, डिप्टी रेंजर और दो वनरक्षक अस्पताल आए थे। जिनका उपचार किया गया है। घायलों में रेंजर प्रतीक की हालत गंभीर है। शेष घायल खतरे से बाहर हैं। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *