टाइग्रेस ST-9 रिझा रही टूरिस्ट को VIDEO:सरिस्का के खुलने के बाद तीनों दिन टाइग्रेस के दीदार हुए, नटनी का बारां के पास लेपर्ड दिखा

तीन महीनों के बाद 2 अक्टूबर से सरिस्का में टाइग्रेस ST-9 ही टूरिस्ट को रिझाने में लगी है। जिसकी लगातार साइटिंग हुई है। शनिवार को भी टाइग्रेस सदर रेंज में टूरिस्ट की जिप्सी के सामने से निकली। इससे पहले 2 अक्टूबर को भी टूरिस्ट ने टाइग्रेस के दीदार किए थे। वहीं नटनी का बारां के पास लेपर्ड भी नजर आया। 2 अक्टूबर से सरिस्का में सफारी शुरू हुई है। इससे पहले तीन महीने तक बारिश के दिनों में सफारी बंद रही। अब रोजाना 700 के आसपास सरिस्का में टूरिस्ट पहुंच रहे हैं। टहला गेट व सरिस्का के मुख्य गेट से बराबर सफारी सुबह-शाम की पारी में होती है। केंटरा व जिप्सी से सफारी करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था है। अलवर के बफर जोन में भी बराबर सफारी होने लगी है। यहां बफर जोन में भी टाइगर की संख्या 11 हो चुकी है। यहां शावक अधिक हैं और टाइग्रेस एक ही है। एक टाइगर व टाइग्रेस ने बफर जोन को आबाद किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *