लुधियाना| पंजाब सबॉर्डिनेट सर्विसेस सलेक्शन बोर्ड(पीएसएसएसबी) द्वारा क्लर्क कम डाटा एंट्री ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट की रिजल्ट जारी किया गया है। टाइपिंग टेस्ट 8 दिसंबर को आयोजित किया गया था। इसके तहत डाटा एंट्री ऑपरेटर के 44 उम्मीदवारों में से 27 ने एग्जाम क्लियर किया है। जबकि क्लर्क कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 71 फेल रहे और 31 ने एग्जाम नहीं दिया। 110 उम्मीदवार एग्जाम क्वालिफाई करने में सफल रहे हैं।


