टाइल्स से भरा ट्रक लोडिंग वाहन पर पलटा…3 की मौत:रतलाम-झाबुआ रोड पर क्रेन-JCB से ढाई घंटे में निकाले शव, बुरी तरह चिपक गए थे

रतलाम-झाबुआ रोड पर सोमवार रात टाइल्स लोड एक ट्रक चढ़ाई चढ़ते समय रिवर्स हुआ और पीछे आ रहे लोडिंग वाहन पर पलट गया। ट्रक के नीचे दबने से लोडिंग वाहन में सवार तीनों लोगों की मौके पर ही जान चली गई। शव बुरी तरह चिपक गए थे, जिन्हें निकालने के लिए पुलिस को करीब ढाई घंटे मशक्कत करनी पड़ी। मृतकों में दो रतलाम और एक झाबुआ का रहने वाला था। कोयला घाटी की चढ़ाई पर बिगड़ा बैलेंस
हादसा बिलपांक थाना क्षेत्र के गांव उंडवा के पास रात करीब 10 से 10.30 बजे के बीच हुआ। झाबुआ की तरफ से रतलाम आ रहा ट्रक कोयला घाटी की चढ़ाई चढ़ रहा था। तभी वह असंतुलित होकर रिवर्स हो गया। इससे पीछे चल रहा छोटा लोडिंग वाहन उसकी चपेट में आ गया। ट्रक रिवर्स होकर लोडिंग वाहन पर पलट गया और दोनों वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। लोडिंग वाहन में अंडे के खाली रैकेट रखे थे। देखिए मौके की 4 तस्वीरें… JCB और क्रेन से अलग किए वाहन
हादसे की सूचना पर बिलपांक थाना प्रभारी अयूब खान बल के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रक और लोडिंग वाहन को अलग करने के लिए दो क्रेन और एक जेसीबी की मदद ली गई। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद लोडिंग वाहन में दबे तीनों शवों को बाहर निकाला जा सका। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए एम्बुलेंस से रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हादसे के कारण रास्ता भी प्रभावित रहा, जिसे ट्रक हटाने के बाद चालू कराया गया। हादसे में इनकी गई जान
मृतकों की पहचान अब्दुल हमीद (50) पिता फैज मोहम्मद निवासी झाबुआ, रियाज (48) पिता शब्बीर अहमद निवासी सुभाष नगर रेलवे फाटक के पास (रतलाम) और जफर (52) पिता अब्दुल शकूर निवासी मोहन टॉकिज पिंजारवाड़ी (रतलाम) के रूप में हुई है। ट्रक में तकनीकी खराबी की आशंका
थाना प्रभारी अयूब खान ने बताया कि संभवतः ट्रक में कोई तकनीकी खराबी आने पर वह रिवर्स हुआ और पीछे चल रहे लोडिंग वाहन पर चढ़ते हुए पलट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये खबर भी पढ़ें…
राजगढ़ में महिला को 200 मीटर तक घसीटा, मौत राजगढ़ जिले के खिलचीपुर के समीप नेशनल हाईवे-52 पर सोमवार रात को कार ने महिला को रौंदते हुए 200 मीटर तक घसीटा। हेडगेवार कॉलोनी निवासी कृष्णा बाई वर्मा (45) अपने पति राजू वर्मा (58) के साथ चाय पीने के लिए हाईवे पार कर रही थीं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *