बालोद| जिला मुख्यालय के टाउन हॉल के समीप पुराने सरकारी आवास को तोड़कर पीडब्ल्यूडी के माध्यम से नए आवास एवं कार्यालय भवन का निर्माण करोड़ों रुपए की लागत से किया जा रहा है। लेकिन निर्माण स्थल पर अब तक निर्माण कार्य से संबंधित सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है, जिससे आम नागरिकों को कार्य की पूरी जानकारी नहीं मिल पा रही है। इससे निर्माण कार्य की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं। निर्देशानुसार प्रत्येक शासकीय निर्माण स्थल पर सूचना बोर्ड लगाया जाना अनिवार्य है।


