टाटानगर से चलने वाली दो जोड़ी ट्रेन गुरुवार को रद्द रहेगी। टाटा-बादामपहाड़ सेक्शन पर चलने वाली दो जोड़ी ट्रेन को रद्द किया गया है। वहीं, रेलवे की ओर से धनबाद और टाटानगर के बीच चलने वाली 13301/13302 स्वर्णरेखा एक्सप्रेस का टर्मिनल बदला जा रहा है। 5 फरवरी से स्वर्णरेखा एक्सप्रेस धनबाद से टाटानगर के बजाय आदित्यपुर स्टेशन तक चलेगी। ट्रेन रात 10:25 बजे धनबाद पहुंचेगी यह धनबाद से सुबह 5:30 में खुलकर दोपहर 12:05 बजे आदित्यपुर पहुंचेगी। वापसी में आदित्यपुर से दोपहर 3:35 बजे खुलकर रात 10:25 बजे धनबाद पहुंचेगी। ट्रेन के दूसरे ठहराव पहले की तरह ही रहेंगे। इधर, रेलवे के सर्कुलर के मुताबिक ट्रेन नंबर – 68131/68132 टाटा-बादामपहाड़-टाटा मेमू और ट्रेन नंबर- 68133/68134 टाटा-बादामपहाड़-टाटा मेमू को रद्द किया गया है। इस ट्रेन के रद्द होने से हल्दीपोखर, रायरंगपुर, बादामपहाड़ की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी।


