टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर की कार चौका में दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन लोग घायल

गम्हरिया| कांड्रा रेलवे ओवरब्रिज के समीप मंगलवार देर शाम पैदल जा रहे चावलीवासा बोड़ामटांड़ निवासी तारक दास (30) को तेज रफ्तार बाइक जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे में बाइक सवार भी घायल हो गया। सूचना पर कांड्रा पुलिस पहुंच बाइक सवार को अपने कब्जे में ले करवाई में जुट गई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल तारक दास को स्थानीय लोगों ने एमजीएम अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। भास्कर न्यूज | चांडिल चौका ओवरब्रिज पर जमशेदपुर के बिष्टुपुर से अपने परिवार के साथ रामगढ़ जा रहे टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर विभाष शुक्ला की टाटा हेक्सा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में कार में सवार लगभग आधा दर्जन लोगों को गंभीर चोटे आई। रांची से आ रही बालू लदा हाइवा ने वि​भाष शुक्ला के कार को रगड़ दिया। इसके बाद हाइवा सड़क के बीचोबीच पलट गया। इसमें विभाष शुक्ला के 3 साल के बेटे को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती कराया गया है। इधर हाइवा के चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर चौका पुलिस पहुंची और घटना की जांच में जुट गई। मालूम हो कि एनएच-33 पर बने पुल की रिपेयरिंग को लेकर चांडिल के चिलगु से चौका के उरमाल तक कुल 26 किलोमीटर में लगभग 6 किलोमीटर सड़क को वन-वे कर दिया गया है। जिस कारण प्रतिदिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। समीप पुल रिपेयरिंग के नाम पर लगभग 1 साल पहले से सड़क को वन-वे कर रखा गया है। इस कारण अबतक सैकड़ों सड़क दुर्घटनाएं हुई, जिसमें दर्जन भर लोगों की मौत भी हो चुकी है। बावजूद पुल की रिपेयरिंग का कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ है। विगत 15 दिनों पूर्व से चौका थाना के उरमाल से लेकर ईचागढ़ थाना के नागासेरेंग तक लगभग 2 किलोमीटर को भी वन- वे किया गया है। वही चौका थाना से लेकर बड़ामटांड़ चौक तक 2 किलोमीटर तक ओवर ब्रिज के रिपेयरिंग के बहाने पिछले एक सप्ताह से एनएच को वन-वे किया गया है। वन वे सड़क पर दो दिन में डिवाइडर बनेगा : सड़क निर्माण का कार्य कर रही कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र सिंह ने कहा कि चिलगु के पास पुल जर्जर होने के कारण सड़क को वन-वे किया गया है। इससे दुर्घटनाएं हो रही है। वनवे सड़क के बीच में डिवाइडर देकर दो भागों में बांटा जाएगा। यह काम दो दिनों में पूरा करर दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *