टाटा संस के चेयरमैन की कमाई ₹155 करोड़ हुई:एन चंद्रशेखरन की सैलरी पिछले साल 15% बढ़ी; CFO की कमाई में 8% का इजाफा

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) में 155.81 करोड़ रुपए की सैलरी मिली, जो पिछले वित्त वर्ष (FY24) के वेतन से 15% ज्यादा है। एन चंद्रशेखरन किसी भारतीय कंपनी में सबसे अधिक वेतन पाने वाले प्रोफेशनल चीफ हैं। FY24 में उनकी कमाई 135 करोड़ रुपए थी, लेकिन इस बार कंपनी के प्रॉफिट गिरने के बावजूद उनकी सैलरी में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, CFO सौरभ अग्रवाल की कमाई में 8% का इजाफा हुआ है। यह जानकारी गुरुवार (24 जुलाई) टाटा संस की लेटेस्ट एनुअल रिपोर्ट में सामने आई है। 140.7 करोड़ रुपए प्रॉफिट पर कमिशन चंद्रशेखरन को इस साल 15.1 करोड़ रुपए सैलरी और बेनिफिट्स के तौर पर मिले, जबकि बाकी का बड़ा हिस्सा यानी 140.7 करोड़ रुपए प्रॉफिट पर कमीशन के रूप में मिला। पिछले साल उनके कमीशन की दर 0.4% थी, जो अब बढ़कर 0.6% हो गई है, यानी कंपनी का प्रॉफिट जितना कम हुआ, उतना उनकी कमाई पर असर नहीं पड़ा। दूसरी ओर, टाटा संस का नेट प्रॉफिट 24.3% गिरकर 26,232 करोड़ रुपए रह गया है, जो पिछले साल 34,654 करोड़ रुपए था। CFO को 32.7 करोड़ रुपए मिले टाटा संस में चंद्रशेखरन के अलावा भी कुछ लोगों की कमाई में बदलाव हुआ। CFO सौरभ अग्रवाल को 32.7 करोड़ रुपए मिले, जो पिछले साल से 7.7% ज्यादा है। वहीं, रतन टाटा के निधन के बाद अक्टूबर 2024 में बोर्ड में शामिल हुए नोएल टाटा को 1.42 करोड़ रुपए कमीशन के तौर पर मिले। रिटायर हुए लियो पुरी को 3.13 करोड़ और भास्कर भट को 1.33 करोड़ रुपए मिले। टाटा ट्रस्ट्स का प्रतिनिधित्व करने वाले वेणु श्रीनिवासन ने कमीशन लेने से मना कर दिया। कंपनी की हालत और चंद्रशेखरन का रुख टाटा संस का प्रॉफिट भले ही गिरा हो, लेकिन कंपनी की नेटवर्थ 38% बढ़कर 1.25 लाख करोड़ रुपए हुई और कैश बैलेंस अब कर्ज से ज्यादा है। ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप FY24 में 47% बढ़कर 30.37 लाख करोड़ रुपए हो गया, जिसमें TCS, टाटा मोटर्स और टाटा स्टील का बड़ा योगदान है।

कंपनी से ट्रेनी के रूप में जुड़े थे एन चंद्रशेखरन एन चंद्रशेखरन ने टाटा ग्रुप की कंपनी TCS में ट्रेनी के तौर पर जॉइन किया था। वे इस समूह का चेयरमैन बनने वाले पहले नॉन फैमिली सदस्य हैं। उन्हें 2017 में पहली बार टाटा संस का चैयरमेन बनाया गया था। वो 2027 में टाटा संस के चैयरमेन रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *