टाटा स्टील टूर चैंपियनशिप आज से, तीन करोड़ की इनामी राशि दांव पर

जमशेदपुर| सीजन की अंतिम गोल्फ प्रतियोगिता टाटा स्टील टूर चैंपियनशिप गुरुवार से शुरू होगी। इस प्रतियोगिता में तीन करोड़ की इनामी राशि दांव पर है। िवजेता को 45 लाख राशि मिलेगा। दूसरे स्थान पर रहने वाले गोल्फर को तीन लाख और तीसरे स्थान लानेवाले गोल्फर को 18 लाख का चेक पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा। प्रतियोगिता में शीर्ष 61 खिलाड़ियों को नकद राशि देकर सम्मानित िकया जाएगा। 62वें स्थान पर रहने वाले गोल्फर को 12.0 लाख का चेक दिया जाएगा। प्रतियोगिता में गत चैंपियन गगनजीत भुल्लर, एसएसपी चौरसिया, 2023 टाटा स्टील पीजीटीआई रैंकिंग चैंपियन ओम प्रकाश चौहान, 2024 टाटा स्टील पीजीटीआई रैंकिंग लीडर वीर अहलावत, पूर्व चैंपियन उदयन माने, राहिल गंगजी, मनु गंडास, युवराज संधू सरीखे दो-दो हाथ करते नजर आएंगे। मुकाबले गोलमुरी ओर बेल्डीह गोल्फ कोर्स पर खेले जाएंगे। टाटा स्टील टूर चैंपियनशिप 2024 टाटा स्टील पीजीटीआई सीज़न का सीजन-एंडिंग इवेंट है। टूर्नामेंट 72-होल स्ट्रोक-प्ले चैंपियनशिप है और इसमें कोई कटौती लागू नहीं होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *