टाटा स्टील फाउंडेशन के हर कर्मी को मिलेगा 49,967 रुपए बोनस

जमशेदपुर | टाटा स्टील फाउंडेशन के कर्मचारियों के बोनस समझौते पर मंगलवार को प्रबंधन और टाटा स्टील फाउंडेशन इंप्लॉइज यूनियन के बीच सहमति बन गई। समझौते के तहत प्रत्येक कर्मचारी को 49,967 रुपए बोनस के रूप में मिलेगा। इस समझौते से कुल 58 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। बोनस समझौते से प्रबंधन पर 28,98,082 रुपए का वित्तीय बोझ पड़ेगा। राशि का भुगतान 12 सितंबर को कर्मचारियों के बैंक खातों में सीधे कर दिया जाएगा। समझौते पर प्रबंधन की ओर से सीईओ सौरव रॉय, सुधीर कुमार सिंह, संजीव पोद्दार, जीरेन जेवियर टोपनो, अविनाश एक्का और एमडी श्रीनिवास प्रसाद, जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, बीके डिंडा, रामचंद्र टुडू और रामकृष्णा ने हस्ताक्षर किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *