टाटीझरिया के भराजो में लर्निंग विद्यालय का उद्घाटन

दारू | टाटीझरिया प्रखंड के भराजो में विधायक ने किया लर्निंग विद्यालय का उद्घाटन विधायक अमित यादव, प्रमुख संतोष मंडल, मुखिया स्वास्तिका कुमारी, पंसस शोभा देवी, सांसद प्रतिनिधि महेश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र पांडेय, पूर्व मुखिया रामप्रसाद कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय निर्देशक पंकज प्रजापति ने किया। मुख्य अतिथि विधायक ने कहा कि ग्रामीण इलाका भी अब शहर से कम नही है। बच्चों के प्रति अभिभावक भी उनके क्रियाकलाप पर ध्यान दें। विशिष्ट अतिथि प्रमुख संतोष मंडल ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में विद्यालय बहुत है लेकिन लर्निंग विद्यालय नही था।अब बच्चों को यहां बेहतर शिक्षा मिलेगा। विद्यालय निर्देशक पंकज प्रजापति ने कहा कि बेहतर शिक्षा देने का काम किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षिका रंजनी राज एवं आकाश कुमार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल कुमार, आशा कुमारी,रीना कुमारी ने अहम भुमिका निभाया। मौके पर प्रकाश रवि,कृष्णा प्रसाद, बैजनाथ प्रजापति,प्रमेश्वर प्रजापति, सुरेश प्रसाद,शम्भु प्रसाद, संतोष कुमार,दिलीप कुमार, रवि कुमार,शैलेश सिंह,कृष्णा साव, मुकेश कुमार,छोटन शर्मा, किशोरी ठाकुर समेत अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *