टायर फटने के बाद पिकअप पलटी, 5 की मौत:सारण में हादसे के बाद मक्के की बोरियों के बीच बिखरे शव; 15 से ज्यादा लोग घायल

सारण में सोमवार की सुबह सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। 15 से ज्यादा लोग घायल हैं। मृतकों में तीन महिलाएं और एक बच्चा है। घायलों में 2 की हालत गंभीर है। दोनों को पटना रेफर किया गया है। हादसा छपरा-हाजीपुर NH-19 पर हुआ। नयागांव थाना क्षेत्र के बाजितपुर फोरलेन पर पिकअप वैन पलट गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी की स्पीड ज्यादा थी। बाजितपुर के पास अचानक पिकअप का एक चक्का ब्लास्ट कर गया, जिससे गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। सभी लोग दिघवारा से मक्का लोड कर हाजीपुर उसे भुनवाने जा रहे थे। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे के बाद की कुछ तस्वीरें… स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है। घटनास्थल पर मक्के के बोरे बिखरे पड़े थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। प्रशासन घायलों के इलाज की व्यवस्था कर रहा है। मृतकों में एक 7 साल का बच्चा मृतकों की पहचान सारण जिले के दिघवारा निवासी राज कुमार पंडित की पत्नी अंजू देवी ( 48), राजू बैठा की पत्नी राधिका देवी (50), श्रवण राम के बेटे सोनू कुमार (23), पंचूराम की बेटी राजलक्ष्मी कुमारी (15), रामबाबू राम का 7 साल का बेटा शिवम कुमार शामिल हैं। ————————————- इसे भी पढ़िए…. सड़क हादसे में सुप्रीम कोर्ट के वकील की मौत:गोपालगंज में कार को ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी और ड्राइवर गंभीर, दिल्ली जा रहे थे गोपालगंज में बेकाबू ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में सुप्रीम कोर्ट के वकील की मौत हो गई। घटना जादोपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर पुल के पास की है। मृतक की पहचान पुणे निवासी पवन प्रकाश पाठक(32) के रूप में हुई है।उनकी पत्नी ऋचा शांडिल्य और कार चालक अखिलेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *