टिकुलिया के स्कूल में देवांगन ने फहराया तिरंगा

भास्कर न्यूज | सिनोधा ग्राम पंचायत टिकुलिया के संस्कार शिशु मंदिर स्कूल में मुख्य अतिथि इंजीनियर केके देवांगन पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओबीसी मोर्चा भाजपा छग़ द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। देवांगन ने स्कूल के सभी सदस्यों एवं छात्र छात्राओं को गणतंत्र दिवस की बधाई शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए,गणतंत्र दिवस पर संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर को याद किया। इस अवसर पर स्कूल संचालक राघवेंद्र सिंह ध्रुव, समिति के सभी सदस्य, रोहित यदु एवं ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *