टिप्पणी: भाजपाइयों ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन

भास्कर न्यूज | बालोद भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर के घड़ी चौक कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हाल ही में बिहार में आयोजित एक जनसभा के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन के खिलाफ अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी की गई। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। इसी को लेकर भाजपा ने विरोध दर्ज कराते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाकर अपना आक्रोश जताया। भाजपा नेताओं ने बताया कि बिहार में राहुल गांधी की उपस्थिति में आयोजित एक कार्यक्रम में विपक्षी नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री और उनकी मां के लिए जिस तरह की टिप्पणी की गई। वह अत्यंत आपत्तिजनक और असहनीय है। भाजपा का कहना है कि मंच से इस तरह की बातें करना न केवल भारतीय संस्कृति और राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ है, बल्कि इससे समाज में गलत संदेश भी जाता है। नेताओं ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के सर्वोच्च पद पर हैं और उनकी मां के लिए अपमानजनक टिप्पणी करना पूरे देश की जनता का अपमान है। भाजपा नेता केसी पवार, यज्ञदत्त शर्मा, अमित चोपड़ा ने कहा कि राहुल गांधी ने इस टिप्पणी का विरोध नहीं किया और न ही मंच से बोलने वालों को रोका। जिससे यह साफ है कि कांग्रेस पार्टी ऐसी अमर्यादित राजनीति का समर्थन कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *