पंजाब के प्रमुख औद्योगिक घरानों में शुमार टिवाना ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के ठिकानों पर 6 राज्यों में इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की है। इस दौरान एक दर्जन जगह पर टीमें पहुंची है। राज्य में फतेहगढ़ साहिब जिले के खरौरी और रुड़की सरहिंद पटियाला रोड, महाराष्ट्र के नवेसा, अहमदाबाद के कल्याणगढ़, मध्य प्रदेश के देवास, रुद्रपुर (उत्तराखंड) के महुआ खेड़ा गंज में टिवाना समूह के सरहिंद स्थित आवासों और संयंत्रों पर टीमें पहुंची हैं। आयकर विभाग ने राजपुरा, खन्ना, नारनौल में इसके सहयोगी के परिसरों पर भी छापेमारी की है।
दाे दिन से चल रहा है सर्च अभियान जानकारी के अनुसार आयकर अधिकारियों ने फर्जी खरीद और बिक्री सहित फर्जी बिलिंग की सूचना मिलने के बाद 20 फरवरी को अपना सर्च अभियान शुरू किया था और यह अभी भी जारी है। सूत्रों के मुताबिक अधिकारियों ने परिसर से नकदी, दस्तावेज, रियल एस्टेट में बड़े पैमाने पर निवेश करने के दस्तावेज बरामद किए हैं। इन निवेशों का समर्थन करने वाले साक्ष्य भी बरामद किए गए। अघोषित संपत्ति के कुल पैमाने का पता लगाने के लिए जांच जारी है। जल्दी ही इस बारे में खुलासा होगा। आय विभाग लगातार एक्टिव इन दिनों आयकर विभाग काफी एक्टिव है। कई कपंनियों में विभाग में दबिश दी गई। पिछले कुछ समय में पंजाब के बड़ी इंडस्ट्री में अपना सर्च अभियान चलाया है। हालांकि अभी तक दस्तावेजी कार्रवाई चल रही है। किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई है।


