टीआई पति के शव पर सिर रखकर रोई पत्नी:छतरपुर में खुद को गोली मारकर किया था सुसाइड; प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जांच

छतरपुर में कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके पैतृक निवास सागर ले जाया गया। जहां शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले छतरपुर में पुलिस लाइन में टीआई कुजूर को श्रद्धांजलि दी गई। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान टीआई पति का शव देखकर पत्नी सिर रखकर रोने लगी। डीआईजी ललित शाक्यवार भी यह देखकर रो पड़े। बता दें कि कुजूर ने गुरुवार शाम को सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी थी। पुलिस इस मामले की जांच प्रेम प्रसंग के एंगल से भी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस आशी राजा नाम की महिला से पूछताछ कर रही है। उसे देर रात पुलिस लाइन के पास सैफरन लॉज इलाके से हिरासत में लिया गया। हालांकि, इसकी आधिकारक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि कुजूर ने आशी राजा को एक कार भी गिफ्ट की थी। पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
सागर शहर की पुलिस लाइन में कुजूर की शोक सभा आयोजित की गई। इसमें डीआईजी ललित शाक्यवार, एसपी अगम जैन, एएसपी विक्रम सिंह, सीएसपी अमन मिश्रा और छतरपुर विधायक ललिता यादव समेत कई लोग शामिल हुए। पुलिस ने गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। विधायक ललिता यादव ने भी श्रद्धांजलि दी। मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए भेजा
डीआईजी ललित शाक्यवार ने बताया, ‘अरविंद कुजूर थाना सिटी कोतवाली में सवा साल से पदस्थ थे। हो सकता है कि उनको कोई मानसिक परेशानी हो। उन्होंने एसपी से छुट्टी मांगी थी। एसपी ने हां भी बोल दिया था।’ एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने बताया कि कुजूर की रिवॉल्वर समेत मोबाइल जब्त कर लिया गया है। इसे फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। देखिए तस्वीरें दो बेटियों समेत पत्नी सागर में रहती है
टीआई कुजूर का परिवार गुरुवार देर रात छतरपुर पहुंचा। उनके छोटे भाई अलमजोर कुजूर ने बताया- रात में भाई की मौत की जानकारी मिली थी। भाभी, फूफा और अन्य 4 लोग आए हैं। माता-पिता भी छत्तीसगढ़ से सागर पहुंच गए हैं। कुजूर की दो बेटियां हैं। बड़ी 12 साल जबकि छोटी 8 साल की है। दोनों अपनी मां के साथ सागर में ही रहती हैं। अरविंद कुजूर छतरपुर की पेप्टेक कॉलोनी के 12 नंबर मकान में रहते थे। यहां उनके अलावा एक नौकर प्रदीप भी था। खुदकुशी से पहले किसी से फोन पर बात की
अरविंद कुजूर ने गुरुवार शाम करीब 6.40 बजे छतरपुर के पेप्टेक टाउन स्थित अपने आवास में सुसाइड किया था। उन्होंने अपने सिर के दाहिने ओर से कनपटी में एक गोली मारी थी। उनकी बॉडी कमरे के गेट से टिकी हुई मिली थी। उस समय घर पर टीआई का केयर टेकर प्रदीप अहिरवार मौजूद था। इससे पहले वे किसी से फोन पर बात कर रहे थे। कह रहे थे कि मैं खुद को गोली मार लूंगा। इसके बाद उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया। प्रदीप ने कई बार गेट खुलवाने की कोशिश की लेकिन दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद प्रदीप ने सिटी कोतवाली थाने में फोन लगा कर जानकारी दी। सबसे पहले सिटी कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घटना की जानकारी एसपी को दी। व्यापारी संघ ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग
व्यापारी संघ के जिला अध्यक्ष लालू लालवानी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर का कार्यकाल बहुत अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि हम प्रशासन से मांग करते हैं कि टीआई ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी उच्च स्तरीय जांच होना चाहिए और दोषी पर कार्रवाई होना चाहिए। उन्होंने बताया कि जब तक शहर में सिटी कोतवाली प्रभारी अरविंद कुजूर रहे, तब तक शहर में शांति रही। सभी ने सुरक्षित महसूस किया, उन्होंने अपराधी और गुंडो को खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर में शांति स्थापित की थी। ऐसे अधिकारी के जाने से हम सभी व्यापारी संगठन के लोग बहुत दुखी हैं। ——————— ये खबर भी पढे़ं… लेडी कॉन्स्टेबल के प्यार में बीएड स्टूडेंट का सुसाइड इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके में किराए से रहने वाले बीएड छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। गुरुनानक कॉलोनी के मकान में उसका शव फंदे पर लटका मिला। प्रदीप रावत (27) मूल रूप से धार के बांक टांडा का रहने वाला था। परिवार के लोगों ने बताया कि वह यहां जॉब के साथ बीएड की पढ़ाई कर रहा था। पिता खेती-किसानी करते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *