अमृतसर | टेक्सटाइल मेन्यूफेक्चरर्स एसोसिएशन ने एआईसीसी सोसायटी की जरूरतमंद लड़कियों को छेहर्टा में आयोजित बैठक के दौरान शाल, खानपान की सामग्री बांटी। एसोसिएशन के प्रधान दीपक खन्ना तथा सेकेटरी राजीव खन्ना की अध्यक्षता में सोसायटी के सेंटर में आयोजित सादा समागम में सोसायटी के पेटर्न रसजीत सिंह, रोटेरियन विजय भसीन, रोटेरियन संजय मलिक, मनदीप कौर अरोड़ा ने विशेष तौर से भाग लेते हुए शाल तथा अन्य सामग्री बांटी।


