टीएलएम सामग्री के माध्यम से बच्चों में दक्षता लाने पर प्रशिक्षण दिया गया

भास्कर न्यूज | डौंडी विकासखंड डौंडी में कक्षा पहली से तीसरी तक अध्यापन करने वाले शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय नवीन पाठ्यपुस्तक आधारित प्रशिक्षण का प्रथम चरण हुआ। यह प्रशिक्षण डौंडी बीआरसी और बुनियादी शाला में दिया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को आधार मानकर नवीन पाठ्यपुस्तक तैयार की गई, जिसमें शिक्षकों की समझ के लिए शिक्षक संदर्शिका, अभ्यास पुस्तिका और पाठ्यपुस्तक का समायोजन किया गया। चार खंडीय रूपरेखा और विभिन्न टीएलएम सामग्री के माध्यम से बच्चों में कक्षा स्तर पर दक्षता लाने पर जोर दिया गया। पाठ्यपुस्तक में बहुभाषिकता के विकास और रंगीन चित्रों का समावेश किया गया है। शिक्षकों के शिक्षण कार्य में सहायता के लिए दैनिक, साप्ताहिक और वार्षिक कार्ययोजना स्पष्ट रूप से शिक्षक संदर्शिका में दी गई है। एलएलएफ़ द्वारा तैयार अभ्यास पुस्तिका के माध्यम से बच्चे गतिविधियों के जरिए सीखते हैं और जिन्हें सीखने में कठिनाई होती है, उनके लिए उपचारात्मक शिक्षण और सम्भव एवं शिखर अभ्यास पुस्तिका का उपयोग किया जाएगा। प्रशिक्षण में हिंदी, गणित, अंग्रेजी, पर्यावरण, बांसुरी, योग-कला और खेल की नवीन पाठ्यपुस्तकों पर चर्चा और गतिविधियों के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया बताई गई। विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार चतुर्वेदी, बीआरसी सच्चिदानंद शर्मा, होमन देशमुख, उत्तम साहू ने मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक बसंतमणी साहू, ममता झा, लालमणी साहू, सत्या रावटे, तुकाराम साहू, आशा साहू, तृप्ति पाल, सोमा विश्वास, विजय साहू, ढालेंद्र सिन्हा उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *