टीएस बोले- जिम्मेदारी के लिए तैयार, हालांकि संकेत नहीं मिले:सिंहदेव ने कहा- भूपेश छत्तीसगढ़ के सशक्त लीडर, कद बढ़ा, नाता हमेशा रहेगा

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर उन्हें कोई संकेत नहीं मिले हैं। कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव हो रहे हैं। जिम्मेदारी मिलेगी तो वे हमेशा तैयार हैं, हालांकि पहली प्राथमिक सरगुजा की है। सिंहदेव ने कहा कि भूपेश कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं, इसका मतलब यह नहीं कि वे प्रदेश की राजनीति से बाहर हो गए हैं। उनके साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कद बढ़ा है। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के परिणामों की घोषणा के कुछ घंटे पहले ही भूपेश बघेल को कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इसके साथ ही प्रदेश की कमान टीएस सिंहदेव को सौंपे जाने के कयास तेज हो गए हैं। यदि ऐसा होता है तो उन्हें छत्तीसगढ़ कांग्रेस की जवाबदेही ऐसे समय में मिलेगी, जब सत्ता में कांग्रेस की भागीदारी सबसे न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है। संगठनात्मक बदलाव हो रहे, इसलिए नाम आया टीएस सिंहदेव ने कहा कि कई राज्यों में संगठनात्मक बदलाव हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष, जनरल सेक्रेटरी बनाए गए हैं। प्रभार बदले गए हैं। इसलिए पीसीसी में अटकलें हैं कि बदलाव हो सकता है। टीएस सिंहदेव ने कहा कि इसी परिप्रेक्ष्य में छत्तीसगढ़ में बदलाव की संभावना के चलते यह बात आई है। जिम्मेदारी के लिए तैयार, व्यक्तिगत प्राथमिकता सरगुजा सिंहदेव ने कहा कि जिम्मेदारी निभाने के लिए मैं तैयार रहता ही हूं। एक कठिन जिम्मेदारी है, क्योंकि पूरे प्रदेश का दौरा करना। मेरी प्राथमिकता फिलहाल सरगुजा और सरगुजा संभाग है। यहां विधानसभा चुनाव में एकदम से बहुत पीछे विधानसभा में चले गए। 14 सीटें जीते थे, सभी 14 हार गए। मैं स्वयं भी हारा तो शुरुआत अपने पोलिंग बूथ से करना है। टीएस सिंहदेव ने कहा कि बतौर नेता प्रतिपक्ष काम करते रहे हैं तो सभी जगह लोगों से जुड़ाव और भाईचारा है। भूपेश बाहर नहीं हुए, छत्तीसगढ़ का कद बढ़ा भूपेश बघेल को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने को लेकर सिंहदेव ने कहा कि पहली बार छत्तीसगढ़ के किसी व्यक्ति को जनरल सेक्रेटरी या किसी स्टेट का इंजार्च बनाया गया है। कल मैनें भूपेश बघेल को बधाई भी दी। उन्होंने पहले भी कई राज्यों में काम किया। सिंहदेव ने कहा कि भूपेश बघेल को जनरल सेक्रेटरी बनाए जाने का मतलब यह कतई नहीं है कि वे छत्तीसगढ़ की राजनीति में भाग नहीं लेंगे। वे यहां के प्रमुख लीडर हैं। सशक्त लीडर हैं। उनका नाता छत्तीसगढ़ से हमेशा बना रहेगा। कांग्रेसियों को संदेश- पूरी उर्जा के साथ लड़ेंगे, जीतेंगे छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव परिणाम के बाद टीएस सिंहदेव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा- कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वो हतोत्साहित न हों। टीएस ने यह भी कहा कि स्थानीय निकाय में प्रदेश की सरकार का असर होता है। प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता के दौरान सभी 14 नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *