टीकमगढ़ के खरगापुर स्कूल में छात्र को सांप ने डसा:क्लासरूम के गेट की दरार में छिपा था सांप, जिला अस्पताल रेफर

टीकमगढ़ के खरगापुर नगर परिषद के सीएम राइज स्कूल में शुक्रवार को एक छात्र को सांप ने डस लिया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्र की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। दीवार की दरार में छिपे सांप ने डसा कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ने वाले छात्र नरेश प्रजापति ने बताया कि वह सुबह स्कूल पहुंचा था। क्लासरूम की सफाई चल रही थी, इसलिए वह जूते उतारने के लिए क्लासरूम के बाहर आया। इसी दौरान उसने दरवाजे पर हाथ रखा, तभी गेट की दरार में छिपे सांप ने उसे डस लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने सांप को मार दिया नरेश ने तुरंत घटना की जानकारी स्कूल के शिक्षकों को दी। शिक्षक उसे तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक इलाज किया गया। खरगापुर निवासी बृजेश तिवारी ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने सांप को तुरंत मार दिया। छात्र प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने छात्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्कूल स्टाफ के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया और उसे भर्ती किया गया है। छात्र पूरी तरह होश में है और बातचीत भी कर रहा है। फिलहाल डॉक्टरों ने उसे निगरानी में रखा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *