टीकमगढ़: क्रिकेट मैच में युवक की हत्या का खुलासा:सिर में बैट लगने से हुई बलराम की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ पुलिस ने मतौली गांव में युवक की हत्या का मंगलवार को खुलासा कर दिया है। 18 जनवरी को क्रिकेट मैच के दौरान हुई इस घटना में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। एसडीओपी राहुल कटरे ने बताया कि रविवार को ग्राम मतौली में क्रिकेट मैच खेलते समय 22 वर्षीय बलराम अहिरवार उर्फ बालादीन अहिरवार की क्रिकेट बैट से मारपीट के कारण मौत हो गई थी। इस मामले में विकास अहिरवार और एक नाबालिग को आरोपी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना कोतवाली टीकमगढ़ में अपराध क्रमांक 32/26, धारा 103(1), 296-ए, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह घोष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी विकास अहिरवार (18 वर्ष 4 माह) और एक अन्य विधि विरुद्ध बालक को पुलिस हिरासत में लेकर टीकमगढ़ न्यायालय में प्रस्तुत किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह घोष के साथ प्रधान आरक्षक रतिराम, गजाधर, मनीष, आरक्षक सत्यदेव, रजित, शत्रुघ्न, ऋषि, गजेंद्र, अर्जुन, अजय पटेल और महिला आरक्षक सपना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *