टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर 1 घंटे तक लगा जाम:शादी समारोह के कारण ट्रैफिक; एंबुलेंस सहित कई वाहन फंसे

टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर सोमवार रात करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस दौरान एंबुलेंस सहित कई वाहन लगभग एक घंटे तक फंसे रहे, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह समस्या मुख्य रूप से झांसी रोड पर स्थित एक दर्जन से अधिक विवाह घरों और रिसॉर्ट्स के कारण उत्पन्न होती है। शादी के सीजन में वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है, लेकिन इन प्रतिष्ठानों के पास पर्याप्त पार्किंग की जगह नहीं है। अक्सर लोग अपने वाहन सड़क किनारे ही पार्क कर देते हैं। सोमवार रात जलसा और सिल्वर रिसॉर्ट में शादियां थीं। सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग और बारात निकलने के कारण हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते यह जाम करीब एक किलोमीटर तक फैल गया। जाम के दौरान ट्रैफिक पुलिस का कोई जवान मौके पर मौजूद नहीं था। प्रशासन ने विवाह घर संचालकों को पार्किंग व्यवस्था को लेकर कई बार नोटिस जारी किए हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इससे पहले सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया गया था। कलेक्टर ने उन शादी घर संचालकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं, जिनके पास पार्किंग के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *