टीकमगढ़-महरौनी रोड पर 3 घंटे जाम:एम्बुलेंस फंसी, नए साल पर ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल

टीकमगढ़-महरौनी रोड पर गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे लंबा जाम लग गया। महर्षि स्कूल से लेकर कुंडेश्वर तक लगभग 3 किलोमीटर लंबे इस जाम में लोग काफी देर तक फंसे रहे। इस दौरान एक एम्बुलेंस भी जाम में फंस गई, जिससे मरीजों को परेशानी हुई। शुरुआत में मौके पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों की सूचना पर खिरिया चौकी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद फंसे हुए वाहनों को हटाने का काम शुरू किया गया। कुंडेश्वर निवासी सुदर्शन वंशकार ने बताया कि नए साल के पहले दिन बड़ी संख्या में लोग बारीघाट फिल्टर प्लांट और कुंडेश्वर महादेव के दर्शन करने पहुंचे थे। इस कारण टीकमगढ़-महरौनी रोड पर यातायात का दबाव काफी बढ़ गया था। उन्होंने यह भी बताया कि हर साल वर्ष के पहले दिन यहां भारी भीड़ उमड़ती है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस प्रशासन की ओर से ट्रैफिक व्यवस्था के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। इसी लापरवाही के चलते दोपहर में यह लंबा जाम लगा। एक घंटे बाद पहुंची पुलिस जाम के कारण महर्षि स्कूल से लेकर कुंडेश्वर तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इनमें दोपहिया, चारपहिया वाहन, यात्री बसें और लोडिंग वाहन शामिल थे। जाम लगने के लगभग एक घंटे बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और यातायात को व्यवस्थित करने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान लोग करीब 2 से 3 घंटे तक जाम में फंसे रहे। कई लोगों ने निकलने के लिए आसपास के संकरे रास्तों का सहारा लिया, जिससे ग्रामीण इलाकों में भी आवागमन में परेशानी हुई। जाम की अन्य तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *