टीकमगढ़ में बुधवार को सुबह हल्के बादल छाए रहे, हालांकि धूप भी निकली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.02 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस मौसम में पहली बार 30 डिग्री के पार पहुंचा है। न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री रहा। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री था। दिन और रात के तापमान में हुई इस वृद्धि से लोगों को ठंड से राहत मिली है। आगामी चार दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने महाशिवरात्रि के बाद ठंड की विदाई होने की बात कही है। किसान बोले- इस बार फसलों के लिए मौसम अनुकूल रहा किसान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार फसलों के लिए मौसम अनुकूल रहा है। जिले में गेहूं, चना, मटर, सरसों, मसूर सहित सब्जियों की फसलें अच्छी स्थिति में हैं। अधिक पैदावार के कारण थोक सब्जी मंडी में टमाटर 5 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि फुटकर मंडी में इसकी कीमत 10 से 15 रुपये प्रति किलो है।


