टीकमगढ़ में असाटी समाज की महिलाओं ने किया गरबा:मिश्रा तिराहा के दुर्गा पंडाल में भगवान जगन्नाथ को छप्पन भोग लगाया

टीकमगढ़ में नवरात्र उत्सव के दौरान विभिन्न दुर्गा पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार रात नायकों का मोहल्ला स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में असाटी समाज द्वारा गरबा का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की महिलाओं ने माता रानी की आरती उतारकर गरबा की प्रस्तुति दी। असाटी महिला समिति टीकमगढ़ ने नायक मोहल्ला स्थित देवी पंडाल में गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत रुपाली, अमिता और स्वाति द्वारा गणेश वंदना से हुई। नायक मोहल्ला की भावना, प्रतिभा, शिवानी, शिखा, बबली, रूबी, अल्पना, पायल, अनिता और निधि ने गरबा डांडिया में भाग लिया। पुराना बस स्टैंड और नए बस स्टैंड की रानी, रुपाली, राधा, नीशू, मांडवी, अमिता, साधना, स्वाति, जयश्री और रीना ने भक्ति गीतों पर गरबा किया। इसी क्रम में मिश्रा तिराहा स्थित दुर्गा पंडाल में भगवान जगन्नाथ को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। कटरा बाजार में कन्या पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंत में शिवानी और शिखा द्वारा आरती की गई। समिति की पदाधिकारियों नम्रता, अनुपमा, रेखा, रानी, मंजू, निशा, कल्पना, सुमन, प्रियंका, सुषमा, आशा और मुन्नी ने सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। जिज्ञासा नीरज नायक की ओर से जलेबी और साबूदाने की खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। मोहल्ले की सभी महिलाओं ने ‘ढोली तारो’ गीत पर गरबा कर कार्यक्रम का समापन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *