टीकमगढ़ में आरएसएस का हिंदू सम्मेलन:ग्राम अस्तोन और आहार मंडल में आयोजन; 66 मंडल और 24 बस्तियों में होंगे कार्यक्रम

टीकमगढ़ जिले में आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को ग्राम पंचायत अस्तोन और आहार मंडल में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। आयाेजकों ने बताया कि इसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति को संजोए रखना और आपसी एकता को बढ़ावा देना है। कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ सम्मेलन की शुरुआत कलश यात्रा से हुई, जिसमें कई साधु-संतों ने भाग लिया। कुटी सरकार सहित अन्य संतों ने भी इस आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सम्मेलन में वक्ताओं ने लोगों को भारतीय संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने वैदिक काल से चली आ रही हिंदू संस्कृति के पारंपरिक और महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और भंडारा हुआ कार्यक्रम के दौरान छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अंत में सभी समाजों के लोग मिलकर भंडारे में भोजन करके सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। 66 मंडल और 24 बस्तियों में होंगे आयोजन संघ के जिला कार्यवाह शिरीष मिश्रा ने बताया कि टीकमगढ़ जिले में कुल 66 मंडल और 24 बस्तियों में ऐसे हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में विभिन्न स्थानों पर और कार्यक्रम होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *