टीकमगढ़ में ई-रिक्शा से 20 किलो मांस जब्त:बजरंग दल के दावे पर महिला से पूछताछ, जांच जारी

टीकमगढ़ में सोमवार को सिविल लाइन रोड पर एक ई-रिक्शा से लगभग 20 किलोग्राम मांस जब्त किया गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एक महिला को रोककर यह मांस पकड़ा और गौ मांस होने का दावा किया। उन्होंने महिला और ई-रिक्शा को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जब्त मांस को जांच के लिए पशु चिकित्सालय भेजा है। बजरंग दल के जिला संयोजक नीलेश उटमालिया के अनुसार, उन्हें पिछले छह महीने से शहर में गौ मांस बेचे जाने की सूचनाएं मिल रही थीं। सोमवार को कार्यकर्ताओं को विशिष्ट जानकारी मिली कि एक महिला ट्रेन से गौ मांस लेकर टीकमगढ़ आ रही है। सूचना के आधार पर, महिला ललितपुर से खजुराहो जाने वाली ट्रेन से टीकमगढ़ स्टेशन पर उतरी थी। उसके पास दो बड़े बैग थे। वह एक ई-रिक्शा में बैठकर बाजार की ओर जा रही थी, तभी मिश्रा तिराहे पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उसे रोका। तलाशी लेने पर बैगों में मांस भरा हुआ पाया गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने महिला, ई-रिक्शा और उसके चालक को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। मांस जब्त कर जांच के लिए भेजा एसडीओपी राहुल कटरे ने बताया कि बजरंग दल की शिकायत पर मांस जब्त कर पशु चिकित्सालय में जांच के लिए भेजा गया है। महिला से पूछताछ जारी है और जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *