टीकमगढ़ में एक साथ जली पति-पत्नी की चिता:एक दिन पहले पति ने फांसी लगाई तो कुएं में कूदी पत्नी; तीन महीने का बेटा अनाथ

टीकमगढ़ के लिधौरा में रविवार को एक दंपती का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। पति-पत्नी ने शनिवार को आत्महत्या कर ली थी। दोनों का एक तीन महीने का बेटा है। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पति ने फांसी लगाई, पत्नी कुएं में कूदी जानकारी के अनुसार, शनिवार को वार्ड नंबर 1 निवासी 24 वर्षीय चिंतामन कुशवाहा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पति को फांसी पर लटका देख 21 वर्षीय पत्नी मीरा कुशवाहा ने पास के कुएं में छलांग लगा दी, जिससे उनकी भी मौत हो गई। तीन साल पहले हुई शादी दंपती की शादी तीन साल पहले हुई थी और उनका एक तीन महीने का बेटा है। चिंतामन और मीरा खेत पर बने अपने मकान में रहते थे। चिंतामन के पिता और भाई अलग-अलग घरों में रहते हैं। चिंतामन नगर में चाट का ठेला लगाता था। उसके पास करीब 2 एकड़ जमीन भी थी। रविवार को हुआ पीएम घटना की सूचना मिलने पर लिधौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जतारा अस्पताल भेजा था। रविवार दोपहर करीब 2 बजे पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच झगड़ा घटना का संभावित कारण बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *