टीकमगढ़ में कांग्रेसियों ने निकाला शांति मार्च:केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ की नारेबाजी, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगा अमित शाह का इस्तीफा

टीकमगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर 1 बजे कांग्रेसी अंबेडकर तिराहा पर एकत्रित हुए। डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर शांति मार्च निकाला। कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि जिस तरह सदन के अंदर बाबा साहेब अंबेडकर को अपमानित करने का प्रयास किया गया है, भाजपा और आरएसएस का एजेंडा सामने आ गया है। इनका जो असली चेहरा है, वह अमित शाह के जरिए उजागर हुआ है। कांग्रेस पार्टी की मांग है कि शाह अपने पद से इस्तीफा दें और जनता से माफी मांगें। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौराहा से पैदल शांति मार्च शुरू किया। गंजीखाना स्टेडियम, जेल रोड होते हुए अस्पताल चौराहे पर मार्च का समापन किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। पत्र के माध्यम से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की गई। बसपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन अमित शाह के विरोध में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी प्रतिमा स्थल पर प्रदर्शन किया। बसपा कार्यकर्ताओं ने जय भीम के नारे लगाकर अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। टीकमगढ़ कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला, खरगापुर कांग्रेस विधायक चंदा सिंह गौर, प्रदेश महासचिव किरण अहिरवार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवीन साहू, कार्यकारी अध्यक्ष गौरव शर्मा, प्रदेश सचिव संजय नायक, ब्लॉक अध्यक्ष इसरार मोहम्मद, सूर्य प्रकाश मिश्रा, प्रत्यूष पाठक, राजीव जैन, जितेंद्र जैन, अंकित जैन, इरशाद खान, अनीस खान, लक्ष्मण रैकवार, सुनील जैन सहित कांग्रेसी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *