टीकमगढ़ में कुएं में मिला 35 वर्षीय युवक का शव:28 दिसंबर से लापता था मुकेश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के ककरवाहा गांव में शुक्रवार को एक युवक का शव कुएं में पड़ा मिला है। मृतक 28 दिसंबर से घर से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। आज उसका शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के भाई राजेश कुशवाहा ने बताया कि छोटा भाई मुकेश (35) शनिवार से घर से लापता हो गया था। आज उसका शव कुएं में पड़े होने की सूचना मिली। मृतक के भाई ने बताया कि मुकेश के घर नहीं लौटने पर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर दी थी। पिछले 5 दिनों से आसपास के गांव और रिश्तेदारी में उसकी तलाश की जा रही थी। शनिवार से ही उसका मोबाइल फोन बंद जा रहा था। आज सुबह कुएं में उसका शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शव कुएं से बाहर निकाल कर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटना की जांच के लिए निर्देश इस मामले में बड़ागांव थाना प्रभारी एमपी गौंड ने बताया कि मृतक 28 दिसंबर से घर से लापता था। परिजनों की शिकायत पर उसकी तलाश की जा रही थी। आज उसका शव मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल मर्ग कायम कर घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं। पीएम रिपोर्ट से मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *