टीकमगढ़ में जमीनी विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी:महिलाओं समेत एक पक्ष के 5 लोग घायल; देर रात की थी गाली-गलौज

टीकमगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के पहाड़ी तिलवारन गांव में सोमवार सुबह जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चली। इस घटना में एक ही पक्ष के पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जमीनी विवाद में की मारपीट घायल अजय यादव ने बताया कि गांव के ही द्वारिका यादव ने उनके परिवार के सदस्य कमलेश यादव की जमीन पर कब्जा कर रखा है। यह विवाद काफी समय से चल रहा है और वर्तमान में एसडीएम कोर्ट में भी विचाराधीन है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते द्वारिका यादव, प्रकाश यादव और उनके साथियों ने मिलकर हमला किया। रात में भी हुआ था विवाद, सुबह घर में घुसे हमलावर अजय यादव के मुताबिक, हमलावरों ने रविवार रात को भी उनके घर आकर गाली-गलौज और मारपीट की थी। इसके बाद सोमवार सुबह वे फिर से एकजुट होकर आए और लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से पूरे परिवार पर हमला कर दिया। हमले में घायल पुरुषों और महिलाओं को गंभीर चोट आई हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। जांच कर रही पुलिस सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट और बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *