टीकमगढ़ में देवी प्रतिमाओं का विसर्जन:दशहरा पर्व पर निकले चल समारोह, महेंद्र सागर तालाब में माता को भक्तों ने दी विदाई

टीकमगढ़ में गुरुवार दोपहर 2 बजे के बाद देवी प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया। दशहरा पर्व के अवसर पर शहर की सड़कों पर चल समारोह निकाले गए, जिसके बाद प्रतिमाओं को महेंद्र सागर तालाब स्थित विसर्जन कुंड में विसर्जित किया गया। चल समारोह के दौरान श्रद्धालु धार्मिक गीतों पर नाचते-गाते हुए निकले। बड़ी संख्या में दुर्गा प्रतिमाएं शहर की सड़कों पर भ्रमण करती दिखीं। भक्तों ने माता रानी के भक्ति गीतों पर रंग-गुलाल उड़ाया, जिससे पूरे शहर में उत्साह का माहौल रहा। लोगों ने किया देवी जी का पूजन बारिश की संभावना के चलते इस बार ज्यादातर लोगों ने जल्दी प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू कर दिया। विसर्जन कुंड पर पहुंचकर भक्तों ने देवी प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। माता रानी को विदा करते समय कई लोगों की आंखें नम हो गईं। प्रशासन ने देवी प्रतिमाओं के सुगम विसर्जन के लिए महेंद्र सागर तालाब स्थित कुंड पर चार क्रेन की व्यवस्था की है। विसर्जन कुंड और चल समारोह मार्ग पर पुलिस बल तैनात किया गया है। नगर पालिका के कर्मचारी भी विसर्जन कार्य में सहयोग कर रहे हैं। नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदोरिया ने बताया कि प्रतिमाओं का विसर्जन देर रात तक जारी रहेगा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शाम 4 बजे कलेक्टर विवेक श्रोतिय, एसडीएम संस्कृति लिटोरिया, तहसीलदार सत्येंद्र सिंह गुर्जर और नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने अधिकारियों के साथ विसर्जन कुंड का निरीक्षण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *