टीकमगढ़ में निजी लॉज से मुस्लिम युवक पकड़ा:हिंदू लड़कियों को लाने का आरोप, फोन में मिला अश्लील वीडियो; बजरंग दल ने लव-जिहाद बताया

टीकमगढ़ में बुधवार को राजमहल रोड स्थित एक निजी लॉज से एक मुस्लिम युवक को पकड़ा गया है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि यह युवक हिंदू लड़कियों को लॉज में लेकर आता था। इसे ‘लव जिहाद’ का मामला बताया है। पकड़े गए युवक की पहचान अजमत खान के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बानपुर कस्बे का निवासी है। उसके मोबाइल की जांच में लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें मिली हैं। बजरंग दल के जिला संयोजक नीलेश उठमालिया ने बताया कि कई दिनों से मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों के साथ लॉज में लेकर आने की सूचना मिल रही थी। आज लॉज में पहुंचकर एक कमरे से युवक को एक लड़की के साथ पकड़ा। पांच बार अलग-अलग लड़कियों के साथ लॉज आ चुका युवक हालांकि लड़की मौके से भाग निकली। इसके बाद युवक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह पांच बार लॉज में अलग-अलग लड़कियों के साथ आ चुका है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जब युवक का मोबाइल चेक किया तो उसमें कई लड़कियों की अश्लील वीडियो मिले। बजरंग दल कार्यकर्ताओं की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया। एसडीओपी राहुल कटरे ने बताया कि पकड़े गए युवक के मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। युवक से पूछताछ जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *