टीकमगढ़ में प्रधान आरक्षक ने सल्फास खाकर किया सुसाइड:कोतवाली थाने में पदस्थ थे, टीआई बोले-पूरे मामले की जांच की जा रही है

टीकमगढ़ में एक प्रधान आरक्षक ने सल्फास खाकर सुसाइड कर लिया। कोतवाली थाने में पदस्थ मोहनलाल चढ़ार की शुक्रवार सुबह झांसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। ड्यूटी से लौटने के बाद किया सुसाइड जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक मोहनलाल चढ़ार पुलिस लाइन स्थित अपने सरकारी आवास में रहते थे। गुरुवार को उनकी ड्यूटी बगाज माता मंदिर में लगाई गई थी। शाम को ड्यूटी से लौटने के बाद उन्होंने टीकमगढ़ के चकरा तिराहा के पास सल्फास खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत टीकमगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान झांसी में मौत झांसी में उपचार के दौरान मोहनलाल की मौत हो गई। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। टीआई बोले-पूरे मामले की जांच की जा रही है कोतवाली थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह घोष ने बताया कि गुरुवार को मोहनलाल चढ़ार की ड्यूटी बगाज माता मंदिर में थी। ड्यूटी से लौटने के बाद उन्होंने चकरा रोड पर अज्ञात कारणों के चलते सल्फास खा लिया था। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *