टीकमगढ़ में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ अभियान के तहत रविवार को साइकिल इवेंट का आयोजन किया गया। भारतीय खेल प्राधिकरण टीकमगढ़ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और खिलाड़ी शामिल हुए। भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्र प्रभारी देवेश चंदेल ने बताया कि भारत सरकार खेल मंत्रालय की ओर से देश भर में यह अभियान चलाया जा रहा है। आज फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के तहत टीकमगढ़ में इवेंट का आयोजन किया गया। जिसमें एथलीटों, कोचों और खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह पहल केंद्रीय युवा खेल मंत्री डॉ. मंसुख मंडाविया की पहल पर शुरू की गई है। जिसका उद्देश्य नियमित शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देना है। शहर के पुलिस लाइन से साइकिल इवेंट शुरू किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री प्रतेंद्र सिघई, युवा मोर्चा महामंत्री आदित्य योगी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष विनय सेन, अंतरराष्ट्रीय कैनोइंग खिलाड़ी प्रिंस परमार, अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ी पी प्रसन्ना कुमार शामिल हुए। पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना ने बताया कि संडे ऑन साइकिल अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साइकिलिंग सेहत सुधारने का एक प्रभावी तरीका है। साइकिल चलाना हर आयु वर्ग के लिए फायदेमंद है।


