टीकमगढ़ में बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार में बंदर शामिल:लगभग 2 घंटे चिता के पास बैठा; नियमित मंदिर जाती थीं, ग्रामीणों ने इसे चमत्कार माना

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के खजरी गांव में एक बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार में बंदर के शामिल होने का मामला सामने आया है। कमला देवी (80) परिहार के निधन के बाद परिवार के लोग उनका अंतिम संस्कार करने मुक्तिधाम पहुंचे, तो वहां एक बंदर आ गया। बंदर लगभग दो घंटे तक अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के दौरान चिता के पास बैठा रहा। कमला देवी परिहार, रणजीत सिंह परिहार की पत्नी थीं और उनकी तीन बेटियां थीं, उन्हें बेटा नहीं है। वे प्रतिदिन गांव के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने जाती थीं। उनके पति रणजीत सिंह ने बताया कि कमला देवी को हमेशा इस बात की चिंता रहती थी कि उनका अंतिम संस्कार कौन करेगा। लगभग 2 घंटे चिता के पास बैठा रहा बंदर 30 सितंबर को कमला देवी का निधन हो गया। परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और ग्रामीण उनकी अंतिम यात्रा लेकर मुक्तिधाम पहुंचे, तो अचानक एक बंदर चिता के पास आकर बैठ गया। यह बंदर अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया के दौरान, जो लगभग दो घंटे चली, वहीं पास में मौजूद रहा। ग्रामीणों ने इस घटना को ईश्वर का चमत्कार माना है। उनका मानना है कि कमला देवी की नियमित मंदिर पूजा और उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए हनुमान जी महाराज ने बंदर का रूप धारण कर उनके अंतिम संस्कार में भाग लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया, जो गुरुवार को सामने आया। वीडियो में बंदर को बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार के दौरान पास बैठा साफ देखा जा सकता है। चूंकि कमला देवी का कोई बेटा नहीं था, इसलिए उनके पति रणजीत सिंह ने ही उनका अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार के बाद जब सभी लोग घर लौट गए, तब बंदर अपने आप वहां से चला गया। देखिए तस्वीरें….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *